Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

एपल कुलफी

सामग्री

फुल क्रीम दूध 1 लीटर केसर 1 ग्राम पिस्ता कटा हुआ 20 ग्राम बादामकटे हुए 30 ग्राम चीनी 150 ग्राम लाल सेब 1 बडा

विधि

दूध में चीनी, पिस्ता, बादाम और केसर मिलाकर धीमी आंच पर रबडी जैसा होने तकपकाएं। आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए अलग रखें।

सेब को धोकर पोंछ लें। फिर चाकू की सहायता से सावधानी पूर्वक ऊपर से टोपीनिकाल कर बीच का गूदा निकाल लें और अलग रखें।

सेब के खोल में रबडी मिश्रण भरें और ऊपर से निकाली हुई टोपी को अच्छी तरह ढंककर फ्रीजर में 2 घंटे के लिए रखें।

कटे हुए ताजे फलों के साथ ठंडा परोसें।