Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

ऑरेंज कुलफी

सामग्री

फुल क्रीम दूध 1 लीटर केसर 1 ग्राम पिस्ता कटा हुआ 20 ग्राम बादाम कटे हुए 30 ग्राम चीनी 50 ग्राम संतरा 1

विधि

दूध में चीनी, पिस्ता, बादाम और केसर मिलाकर धीमी आंच पर रबडी जैसा होने तक पकाएं।

आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए अलग रखें।

संतरे की टोपी निकाल कर बीच का हिस्सा सावधानीपूर्वक निकाल लें।

रबडी मिश्रण भरें।

ऊपर से निकाली हुई टोपी से अच्छी तरह ढंक कर फ्रीजर में 2-3 घंटे के लिए रखें।

फ्रीजर से निकाल कर टोपी हटाएं और ऊपर से संतरे की कुछ फांके छीलकर सजाएं।

चाहें तो फ्लेवर सिरप से भी सजा सकती हैं। ठंडा-ठंडा परोसें।