Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

तवा भिंडी मसाला

सामग्री

भिंडी 250 ग्राम प्याज 1 अदरक बारीक कटा 1 चम्मच बेसन भुना 2 चम्मच लहसुन पेस्ट ½ चम्मच धनिया पाउडर 1½ चम्मच हल्दी पाउडर ½ चम्मच मिर्च पाउडर ½ चम्मच नमक स्वादानुसार सरसों का तेल 2 चम्मच

विधि

भिंडी धोकर कपडे से साफ कर लें। उपर की टोपी व नीचे की नोक काट कर लम्बाई में चीरा लगाएं लेकिन उसके दो भाग ना होने दें।

 प्याज कस लें ।

तेल गरम करें उसमें प्याज, अदरक, लहसुन पेस्ट डाल कर भुनें। सभी मसाले डाल कर मिला लें।

ठंडा होने पर उसमें भुना बेसन मिला दें।

कटी भिंडी में तैयार मसाल भरें।

नानस्टिक तवे पर बाकि बचा तेल गरम कर के तैयार भिंडियों को कुरकुरा होने तक भुन लें व परोसें।