शिमला मिर्च व दही की सब्जी

सामग्री

लाल व हरी शिमला मिर्च  500 ग्राम [कटी हुई] दही  2 बडे चम्मच पानी  2 बडे चम्मच करी पाउडर 2 छोटे चम्मच [एच्छिक] तेल  3 छोटे चम्मच राई 1 छोटा चम्मच जीरा  1 छोटा चम्मच हींग  ½ चम्मच नमक  स्वादानुसार करी पत्ता 8 – 10

विधि

दही को शिमला मिर्च के उपर डाल कर दस मिनट के लिए रख दें। एक भारी तली के बर्तन में तेल गरम करें उसमें राई, जीरा, हींग व करी पत्ते डालें। राई चटकने लगे तो शिमला मिर्च, पानी व नमक डाल दें। ढक कर गलने तक पकायें। करी पाउडर डाल कर परोसें।