——
सामग्री
तैयार स्पंज केक – 1 तैयार गाढा कस्टर्ड – 1 कप दूध – 1 कप कटा आम – 1 कप फैंटी हुई क्रीम – 1कप तैयार स्ट्राबेरी जेली के टुकडे – 1 कप चीनी – 3 बडे चम्मचविधि
एक बर्तन मे दूध व चीनी डाल कर मिला लें। केक को दो बराबर भाग में चौडाई के बल काट लें। एक कम गहरा व चौडा बर्तन लेकर उसमें केक का एक भाग रखें। उसके उपर आधा दूध डाल दें अब उसके उपर आधे आम व आधी क्रीम व आधा कस्टर्ड डाल दें। उसके उपर केक का दूसरा भाग रखें व थोडा सा दबा दें। अब उसके उपर पहले की तरह सारी सामग्री डालें। अंत में जेली के टुकडों से सजा कर फ्रीज में 4-5 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा – ठंडा मेंगो ट्राइफल परोसें व मजा लें।