सामग्री
शकरकंदी – 500 ग्राम तेल – 2 बड़े चम्मच जीरा – ½ छोटा चम्मच हींग – 1 चुटकी हरी मिर्च, बारीक कटी हुई – 1 हल्दी – ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर – ½ छोटा चम्मच गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसारविधि
शकरकंदी धोकर छील लें और मध्यम आकार के चौकोर टुकड़ों में काटें।
कड़ाही में तेल गर्म करें। जीरा डालें और चटकने दें।
हींग और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें।
शकरकंदी के टुकड़े डालें और 3–4 मिनट मध्यम आँच पर भूनें।
हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ
2–3 बड़े चम्मच पानी डालें और ढककर धीमी आँच पर 10–12 मिनट पकाएँ
बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाएँ ताकि टुकड़े टूटें नहीं।
शकरकंदी नरम हो जाए, तो ढक्कन हटाकर कुछ मिनट भूनें
अमचूर, गरम मसाला और हरा धनिया डालें।