सामग्री
पालक के बड़े पत्ते – 8–10 उबले आलू – 2 उबले चने – ½ कप दही – 1 कप हरी चटनी – 2बड़े चम्मच इमली की मीठी चटनी – 2चम्मच सेव – ½ कप अनार के दाने – ¼ कप बारीक कटा प्याज और टमाटर – ½ कप चाट मसाला – 1चम्मच भुना जीरा पाउडर – ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर – ¼चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – ब्रश करने के लिए धनियासजाने के लिएविधि
पालक के पत्तों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें
. मफिन ट्रे के प्रत्येक कप में पालक का पत्ता लगाकर कप का आकार दें।
हल्का तेल ब्रश करें और 180°C पर 8–12 मिनट तक बेक करें, जब तक पत्ते कुरकुरे होकर कप का आकार न ले लें।
आलू, चने, प्याज, टमाटर और थोड़ा चाट मसाला मिलाएँ।
तैयार पालक कप्स में यह मिश्रण भरें।
ऊपर से दही, हरी चटनी और इमली की चटनी डालें।
सेव, अनार, चाट मसाला, भुना जीरा और धनिया डालकर तुरंत सर्व करें
टिप
पालक के कप्स को पूरी तरह कुरकुरा होने दें और चाट परोसने से ठीक पहले भरें, ताकि कप्स क्रिस्पी रहें