Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

सेसमे ओट्स कबाब

सामग्री

लाल शिमला मिर्च और हरी शिमला मिर्च – आधी-आधी कद्दूकस की हुई गाजर – 1/4 कप कटा हुआ प्याज़ – 1 कटा हुआ हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच कटी हुई हरी मिर्च – 3 अदरक-लहसुन का पेस्ट – 2 चम्मच भुना और दरदरा पिसा हुआ साबुत धनिया – 2 चम्मच भुना और दरदरा पिसा हुआ जीरा – 1चम्मच हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर – आधा-आधा चम्मच नमक – स्वादानुसार भुना और पिसा हुआ ओट्स पाउडर – 1/4 कप नींबू का रस – 1 स़फेद तिल – 2 बड़े चम्मच स़फेद तिल (कोटिंग के लिए) – आधा कप तेल – तलने के लिए

विधि

लपेटने के लिए तिल और तेल को छोड़कर सारी सामग्री को मिक्स करें

चिकनाई लगे हाथों से थोड़ा-सा मिश्रण लेकर कबाब बनाएं

कबाब को तिल में रोल कर लें

पे न में तेल गरम करके कबाब को सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें

हरी चटनी और टोमैटो सॉस के साथपरोसें