Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

गुड पापडी

——-

सामग्री

आटा – 250 ग्राम घी  – 150 ग्राम गुड  – 150 ग्राम [बारीक किया हुआ] इलायची पाउडर – ½ चम्मच बादाम  – 8 – 10 [कटे हुए]

विधि

एक कडाही में घी को गरम करें व उसमें आटा डाल कर थोडा लाल होने तक भुनें। अब आग से उतार कर इसमें गुड व इलायची डालकर अच्छी तरह से मिलायें। थाली में घी लगाकर आटे व गुड के इस मिश्रण को एक समान रुप से फैलायें। बादाम से सजाकर ठंडा करें ओर उसको मनचाहे आकार में काट कर परोसें।