Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

राजस्थानी गट्टे की सब्जी

सामग्री

गट्टे के लिए बेसन – 250 ग्राम अजवायन – 5 ग्राम धनिया साबुत – 5 ग्राम बेकींग सोडा – 1 चुटकी तेल – 25 ग्राम अदरक – 10 ग्राम हरी मिर्च – 5 ग्राम

ग्रेवी के लिए

टमाटर पेस्ट – 50 ग्राम दही – 100 ग्राम नमक – स्वादानुसार अजवायन – 2 ग्राम लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच धनिया पाउडर – 1 चम्मच हल्दी – ½ चम्मच गरम मसाला – ½ चम्मच घी – 30 ग्राम हींग – चुटकी हरा धनिया गरम मसाला साबत [लौंग, इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता]

विधि

गट्टे बनाने के लिए

सारी सामग्री मिलाकर बेसन को अच्छी तरह से गूंथ लें। रोल बनाकर भाप में पका लें। ठंडा होने पर छोटे–छोटे टुकडे काट कर तल लें।

ग्रेवी के लिए

घी गरम करें। हींग, अजवायन, साबत गरम मसाल, टमाटर पेस्ट, दही, हल्दि, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, व गरम मसाला डालकर भुनें।

 पानी व तले हुए गट्टे मिलायें धीमी आग पर कुछ देर पकायें।

हरे धनिया से सेजाकर परोसें।