Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मोती महल दाल

सामग्री

साबत उडद दाल – 250 ग्राम राजमा – 50 ग्राम प्याज कटा – 1 अदरक-लहसन पेस्ट – 1 चम्मच हींग – 1 चुटकी लाल मिर्च साबत – 4-5 गरम मसाला – 1 चम्मच नमक – स्वादानुसार हरी मिर्च कटी – 3-4 मलाई या क्रीम – 1 कप दही – 1 कप लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच टमाटर कटे – 4-5 घी – 3 चम्मच

विधि

दाल और राजमा को रातभर पानी में भिगो दें। पानी से निकाल कर 3कप पानी व नमक डाल कर कूकर में गलने तक पकाएं।

बर्तन में घी गरम करें उसमे हींग ,साबत लाल मिर्च,अदरक-लहसन पेस्ट,प्याज व हरी मिर्च डाल कर भुनें। टमाटर डाल कर भुनें।

दाल डालें व भुनें।

दही डाल कर मिलाएं व कुछ देर पकाएं।

दाल गाढी होने पर उतार कर मलाई या क्रीम मिलाएं। हरे धनिये से सजाएं व परोसें।