Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

खजूर केक

प्रोटिन से भरपूर

सामग्री

मैदा – 1 कप बेकिंग पाउडर – 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच मक्खन – 1/2 कप चीनी – 1/2 कप दूध – 1/2 कप खजूर – 15 बादाम – 5-6 अखरोट – 5-6

विधि

बेकिंग पाउडर व बेकिंग सोडा मैदे में मिला कर छान लें।

खजूर के बीज निकाल कर दूध में भिगो दें।

1/2 घंटे के बाद उन्हें पीस लें।

मक्खन व चीनी मिला कर एक सार होने तक फैंट लें।

सारी सामग्री को मिला लें।

केक मोल्ड को चिकना करें।

तैयार मिश्रण डाल कर 35-40 मिनट बेक करें।

  निकाल कर ठंडा करें।

] काट कर परोसें।