Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

थडूला

पारम्परिक स्वाद सदा रहे आबाद

सामग्री

गेन्हू का आटा – 1 कप साबुत उडद – 2 कप हरी मिर्च – 4 लहसन की कलियां – 8-9 अदरक – 1 इंच लाल मिर्च – 2 जीरा – 1 चम्मच नमक – स्वादानुसार तेल – तलने के लिए

विधि

उडद को पीस कर छान लें ।

अदरक,हरी मिर्च,लाल मिर्च,लहसन को मिला कर पीस लें ।

सारी सामग्री मिला कर पानी डाल कर आटा गूंथ लें । 15 मिनट के लिए रख दें ।

तैयार आटे से छोटी -छोटी लोई बनाकर पूरी की तरह बेल लें ।

गरम तेल में तैयार थडूला सुनहरा होने तक तल लें ।

दही,रायते व चटनी के साथ परोसें ।