Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

बनारसी परांठा

सामग्री

आटा 200 ग्राम नमक स्वादानुसार कोकोनट पाउडर 2 बडे चम्मच खसखस 10 ग्राम कलौंजी बुरकने के लिए मक्खन 100 ग्राम अजवायन 10 ग्राम

विधि

आटे में नमक, थोड़ा सा तेल, और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंध लें

आधे घंटे तक सेट होने के लिए एक तरफ रख दें।

आटे की दो बराबर-बराबर लोई बनाएं।

अजवायन और कोकोनट पाउडर भरकर परांठे की तरह बेल लें।

परांठे के ऊपर थोड़ा कोकोनट पाउडर, कलौंजी और खसखस डालकर हलका सा बेल लें।

तंदूर में 2-3 मिनट तक पकाएं।

मक्खन लगाकर गरमागरम परोसें।