Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

तोहफा-ए-नूर

सामग्री

पनीर 250 ग्राम खोया 50 ग्राम किशमिश 30 ग्राम काजू 30 ग्राम नमक स्वादानुसार कालीमिर्च स्वादानुसार क्रीम 200 मिली कुछ धागे केसर के रिफाइंड ऑयल 30 ग्राम गरम मसाला पाउडर 15 ग्राम

विधि

पनीर लें और उसमें आधा से एक सेमी. मोटी परत काटें।

शेष पनीर को कस लें।

 इसमें मसला हुआ खोया, नमक, कालीमिर्च, काजू और किशमिश मिलाएं।

पनीर मिश्रण को पनीर की परत पर रखकर रोल करें।

हलके गर्म दूध में भीगी हुई केसर और क्रीम मिलाकर रोल किए हुए पनीर पर लगाएं।

  थोडा सा दूध व केसर ऊपर से डालें।

अब ट्रे में रखकर ओटीजी में हलका सा पकाएं और गरमागरम परोसें।