सामग्री
सेवई – 1 कप घी – 3 बड़े चम्मच पानी – 2 कप दूध – 1 कप चीनी – 4 बड़ा चम्मच या स्वादानुसार केसर – थोड़ा सा (गुलाबी रंग और खुशबू के लिए) इलायची पाउडर – 1 छोटी चम्मच बादाम, काजू, किशमिश – आवश्यकतानुसार (सजावट के लिए) हरी इलायची – 2-3विधि
पैन में घी गरम करें। उसमें सेवई डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
भुनी हुई सेवई में केसर मिलाएं। आप केसर को थोड़ा सा दूध में भिगो कर भी ले सकते हैं ताकि उसका रंग अच्छा आए।
पानी डालें और उबाल आने दें।
पानी खौलने लगे, तो दूध और चीनी डालें। अच्छी तरह मिलाएँ।
धीमी आंच पर ढक्कन लगाकर सेवई के पूरी तरह पकने तक (लगभग 10-12 मिनट) पकाएँ।
इलायची पाउडर डालें और मिलाएँ।
ऊपर से कटे हुए मेवे डालें और गरमागरम परोसें।