Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

चना मेथी की सब्ज़ी

सामग्री

काबुली चना 1 कप (रातभर भिगोकर उबला हुआ) हरी मेथी 1 कप (कटी हुई) प्याज़ 1 (बारीक कटा) टमाटर 2 (बारीक कटे) अदरकपेस्ट 1 चम्मच हल्दी 1/2 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच नमक स्वादानुसार तेल या घी 2 चम्मच

विधि

पैन में तेल गरम करके प्याज़ और अदरक पेस्ट भूनें टमाटर डालकर मसाले (हल्दी, धनिया, लाल मिर्च) मिलाएँ और तब तक पकाएँ जब तक मसाला छोड़ने लगे।

इसमें उबला चना और कटी हुई मेथी डालें ढककर 10 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ हरे धनिये से गार्निश करें और परोसें।

मेथी को हल्का नमक लगाकर 5 मिनट बाद निचोड़कर डालें, इससे कड़वाहट कम होगी, इसमें आप चाहें तो थोड़ी क्रीम या दही भी डाल सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए।