vayanjan.com

सामग्री :
सोया नग्गेटस = 1 कप
काबुली चने = 1कप
राई = ½ चम्मच
लहसुन पेस्ट = 1 चम्मच
अदरक पेस्ट = 1 चम्मच
तेल = 2 चम्मच
प्याज कटे = 2
टमाटर कटे = 2
लाल मिर्च पाउडर = 1 चम्मच
हल्दी पाउडर = ½ चम्मच
धनीया पाउडर = 1 चम्मच
जीरा पाउडर = ½ चम्मच
गरम मसाला पाउडर = 1चम्मच
नमक = स्वादानुसार
हरी मिर्च = 3-4
हरा धनिया

विधि :
काबुली चना पानी में रात भर भिगो दें । सोया नग्गेटस को 4 घंटे पानी में भिगो दें ।चने और सोया नग्गेटस को पानी से निकाल कर हल्दी पाउडर और नमक डाल कर कूकर में पका लें ।एक बर्तन में तेल गरम करें उसमें राई डालें राई चटकने पर उसमें अदरक पेस्ट,लहसुन पेस्ट,प्याज डाल कर भुनें ।अब टमाटर डाल कर तेल अलग होने तक भुने। अब उसमें जीरा पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर ,गरम मसाला पाउडर ,उबले चने व सोया नग्गेटस डालें और दस मिनट तक पकाएं । हरी मिर्च व हरे धनिये से सजा कर परोसें |

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com