vayanjan.com

सामग्री:
टमाटर – 3 बारीक कटे हुए
राई – 1/2चम्‍मच
हरी मि‍र्च – 4
कढ़ी पत्ता
हल्‍दी चुटकी भर
टमाटर केचअप – 4 चम्‍मच
तेल – 2 चम्‍मच
लाल मि‍र्च पावडर – 1/2चम्‍मच

विधि:
तेल गरम करें और उसमें राई का तड़का लगाएँ। अब इसमें कढ़ी पत्ता डालें और कुछ देर भूनें। अब इसमें लाल मि‍र्च पावडर, हल्‍दी, हरी मि‍र्च डाल कर कुछ देर पकाएँ। इसमें टमाटर डालें और धीमी आँच पर पकाएँ। अब इसमें टमाटर केचअप मि‍लाएँ और अच्‍छी तरह से हि‍लाएँ। रोटी के साथ परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com