vayanjan.com

सामग्री:
आटा गेन्हू का = 3 कप
पालक = 1 गुच्छी
चुकन्दर = 1 मध्यम आकार का नमक = थोडा सा
तेल =तलने के लिए

विधि:
पालक को धोकर पीस लें। चुकन्दर को भी पीस लें । आटे को तीन भाग में बांट लें ।नमक डाल कर एक भाग के आटे को पानी की सहायता से गुंथ लें । अब दुसरे भाग में पिसा पालक व थोडा सा नमक डाल कर गुंथ लें । तीसरे भाग को नमक व पिसा चुन्दर डाल कर गुंथ लें। तीनो तरह के आटे की लम्बी लम्बी लोइयां बना लें । अब उन लोइयों को आपस में चोटी की तरह लपेट लें । तैयार आटे की छोटी छोटी लोइयां बना कर पूरीयां बेल लें व गरम तेल में तल लें । गरमागरम पूरीयां सब्जी के साथ परोसें व तीन
रंग की पूरियों का मजा लें ।।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com