सामग्री
पोहा = ¼ कप
चावल का रवा = 1 कप
धुली उडद दाल = 1/4 कप
नमक = स्वादानुसार
तेल = चिकनाई के लिए
विधि
पोहा व रवा दो घंटे के लिए पानी में भिगो दें। दाल भी भिगो दें। पोहा व रवा पिस लें। दाल भी पीस लें। दोनों मिश्रण को मिला लें व नमक मिला कर दस – बारह घंटे के लिए खमीर उठने के लिए रख दें। इडली मोल्ड को चिकना कर लें। तैयार मिश्रण डाल कर 10-12 मिनट या पकने तक खाप में पका लें। निकाल कर साम्भर या चटनी के साथ परोसें।
