vayanjan.com

सामग्री
उबले आलू = 250 ग्राम
राज गिरे का आटा = 100 ग्राम या बेसन
नीम्बू का रस = 1 चम्मच
अदरक बारीक कटी = ½ चम्मच
मिर्च = स्वादानुसार
नमक = स्वादानुसार
तेल = तलने के लिए
नारियल बूरादा = 3-4 चम्मच
तिल = 4 चम्मच
गरम मसाला = 1 चम्मच
अदरक-मिर्च पेस्ट = 2 चम्मच
हरा धनिया
चीनी पिसी = 1 चम्मच
छोटी इलायची पाउडर = ½ चम्मच

विधि
आलू को मसल लें व उसमें नमक, नीम्बू का रस, राज गिर आटा, अदरक – मिर्च पेस्ट, तिल व चीनी मिला कर गूंथ लें। नारियल बुरादा, गरम मसाला, नमक, धनिया मिला कर भरावन के लिए अलग रख लें। आलू की लोई बना कर बीच में भरावन की सामग्री रख कर बन्द कर कर रोल बना लें। इस तरह सारे आलू के रोल बना लें। तैयार रोल को राज गिर के आटे में लपेट कर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें। स्लाइस काट कर मूंगफली की चटनी के साथ परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com