आम बर्फी
सामग्री
मावा = 170 ग्राम
आम का गूदा = 200 ग्राम
पिसी चीनी = 100 ग्राम
केवडा एसेंस = 4 बून्द
खाने वाला पीला रंग = 1 बूंद
चांदी वर्क = 3
विधि
आम के गूदे को थोडा पका लें। उसमें मसला हुआ मावा मिला कर धीमी आग पर भूनते हुए सुखाएं। चीनी, रंग, और एसेंस मिलाकर बर्तन छोडने तक भुनें। अब एक प्लेट में चिकनाई लगाएं। फिर तैयार मिश्रण को उस पर फैला दें। चांदी का वर्क लगाएं। जाब अच्छी तरह से ठंडा हो जाये तब चौकोर टुकडों में काट कर परोसें।