Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

न्यू पोटेटो डिश

सामग्री

छोटे आकार के आलू 250 ग्राम लाल मिर्च साबत 2 उडद दाल धुली 1चम्मच काली मिर्च 5-6 तेल 3 चम्मच राई ½ चम्मच करी पत्ता 10-12 छोटी प्याज 10 – 12 नमक स्वादानुसार

विधि

साबत लाल मिर्च, उडद की दाल, काली मिर्च को हल्का भुन कर ठंडा कर लें। अब उनका बारीक पाउडर बना लें। एक बर्तन में तेल गरम करें। गरम तेल में राई, करी पत्ता, और प्याज को गुलाबी होने तक भुनें। भुने मसाले में आलू और नमाक मिलाएं। लगभग गलने तक पकाएं। उपर से पिसा मसाला डालें और 3-4 मिनट ताक ढक कर पकाएं। पूरी या पराठें के साथ परोसें।