सामग्री
अरहर दाल = 50 ग्राम
चना दाल = 50 ग्राम
उडद दाल = 25 ग्राम
सूखी लाल मिर्च = 10
धनिया साबुत = 4 बडे चम्मच
जीरा = 1 छोटा चम्मच
मेथी दाना = ½ छोटा चम्मच
काली सरसों = 2 छोटे चम्मच
हींग = ¼ छोटा चम्मच
करी पत्ते = 15 – 20
तेल = 1 छोटा चम्मच
सूखा नारियल कसा हुआ = 2 चम्मच
विधि
तेल में मेथी दाना, हींग व करी पत्ता डाल कर भुनें। अब दालें डाल कर भुनें। बाकी मसाले डालें व बारीक पीसें। एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख लें। जब साम्भर बनाना हो तब प्रयोग करें।