vayanjan.com

सामग्री
सूजी = 1 कप
मैदा = 1 कप
चीनी = 1 कप
कद्दू कसा हुआ = 250 ग्राम
मावा भुना = 100 ग्राम
इलायची पाउडर = 2 चुटकी
लाल रंग = 3-4 बून्द
तेल या घी = तलने के लिए

विधि
एक बर्तन में थोडा सा तेल गरम करें। उसमें कद्दू, मावा व चीनी डाल कर सूखने तक भुनें। इलायची मिला लें।
आधे सूजी व मैदे में तेल का मोयन डाल कर पानी से कडा गूथ लें। अब बाकी बचे मैदे व सूजी में मोयन डाल कर लाल रंग मिला लें व पानी से कडा गूंथ लें। अब सफेद आटे से लोइयां तोड कर उनकी रोटीयां बेल लें। इसी तरह लाल आटे की रोटीयां बेल लें। अब एक सफेद रोटी लें उस पर घी लगा दें फिर उस पर लाल रोटी रख दें उस पर घी लगा दें उस पर सफेद रोटी रखें घी लगा कर लाल रोटी रखें। इस तरह रोटी की परतें बना लें। अब इनका रोल बना लें। फिर इनके गोल टुकडे काट लें। अब एक – एक टुकडे की रोटी बेल लें। उसमें कद्दू का मसाला भर कर गुजिया के आकार में बन्द कर लें। इसी तरह सारी गुजिया बना लें। गरम घी या तेल में तल कर परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com