vayanjan.com

सामग्री
मैदा = 400 ग्राम
चीनी = 5 ग्राम
कुनकुना पानी = 1 कप
नमक = 10 ग्राम
मक्खन = 50 ग्राम
गुनगुना दूध = 1 कप
मक्खन = 50 ग्राम [भरावन के लिए]
शहद = 4 बडे चम्मच
यीस्ट [खमीर] = 15 ग्राम

विधि
खमीर को गुनगुने पानी में घोल लें। इसमें 5 ग्राम चीनी मिला लें। जब मिश्रण के उपर झाग दिखाई दें तब समझा लें कि मिश्रण तैयार है।
मैदा में नमक मिला लें। अब मैदा को एक बडे बाउल में छान लें। छने मैदे में मक्खन को पिघला कर डाल दें। अब दोनों हाथों की उंगलियों से मैदे और मक्खन को खूब अच्छी तरह मसल लें। मैदे के बीच में थोडी जगह करके उसमें खमीर का घोल व गुनगुना दूध डाल दें। एक लकडी के चम्मच से सब चीजों को इतनी देर तक मिलाते रहें जब तक मिश्रण किनारों को छोडने लगे। सने मैदे को एक घंटा गीले कपडे से ढक कर गरम स्थान पर रख दें। जब मैदा खूब फूल जाये तब उसे बाउल से निकाल कर फिर थोडा सा गूंध कर दो भाग कर लें। दोनों भाग से समान आकार की दो गोलियां बना लें और हर गोली को 20 \30 से.मी . आकार का बेल लें।
मक्खन और शहद को अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण का आधा – आधा भाग मैदे के बेले हुए दोनें टुकडों पर फैला दें। कम चौडी और से मैदे के टुकडों को उंगलियों से पकड कर गोल लपेट लें। लपेटने पर पडने वाले जोड को दबा कर बन्द कर दें। लिपटे रोल को अलग –अलग चिकनाई लगेगी बेकिंग टीन में रख दें जोड वाला भाग नीचे की तरफ होना चाहिए। बेकिंग टिन को ढक कर गरम स्थान पर एक घंटे के लिए रख दें। जब मैदा फूल कर टिन की सतह तक आ जाए तब पहले से गरम अवन में 350 डिग्री पर 40 से 45 मिनट तक बेक करें। हनी बन्स को ठंडा करके पतले स्लाइस काट कर परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com