vayanjan.com

सामग्री
मटर दाना = 1 किलो
मावा = 1/4 किलो
प्याज = 2
अदरक = 50 ग्राम
हरी मिर्च = 50 ग्राम
नारियल कसा हुआ = 50 ग्राम
कसा पनीर = 2 चम्मच
टमाटर प्युरी = 1 पैकेट
धनिया पाउडर = 1 चम्मच
मिर्च
हल्दी
नमक = स्वादानुसार
हरा धनिया बारिक कटा
गरम मसाला [साबुत]

विधि
मटर को कुकर में गलने तक उबाल लें। प्याज, अदरक, हरी मिर्च, व नारियल को मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लें। साबुत गरम मसाले को पानी में भिगो कर उसे भी पीस लें। एक बर्तन में तेल गरम करें, मसाले का पेस्ट डाल कर उसे भुनें। सुनहरा होने पर मावा डाल कर लाल होने तक भुनें। हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, नमक डाल कर लगातार चलाते रहें ताकी मावा बर्तन में ना लगे। अब इसमें उबले मटर, टमाटर प्युरी व थोडा सा पानी डाल कर गाढा होने तक पकायें। बारिक कटा हरा धनिया डाल कर परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com