vayanjan.com

सामग्री
बींस = 100 ग्राम कटी
गाजर = 100 ग्राम कटी
पत्तागोभी = 100 ग्राम कटी
हरी मिर्च = 4-5 लम्बी कटी
हरी मिर्च = 2 बारीक कटी
अदरक पेस्ट = 2 चम्मच
लहसन पेस्ट = 2 चम्मच
मैदा = 50 ग्राम
अरारोट = 50 ग्राम
सफेद मिर्च का पाउडर    
नमक
चिली सास
सोया सास

विधि
सभी कटी सब्जियों को मिला लें। इनमें अदरक पेस्ट, लहसन पेस्ट, हरी मिर्च, मैदा, अरारोट, नमक ओर सफेद मिर्च का पाउडर डालें। अब थोडा सा पानी डाल कर गाढा घोल बना लें। तेल गरम करें ओर तैयार घोल के गोल-गोल पकौडे तल लें। अब एक बर्तन में एक चम्मच तेल गरम करें इसमें अदरक व लहसन का पेस्ट डालकर भुनें। अब थोडा सा पानी, नमक, चिली सास, सोया सास व सफेद मिर्च का पाउडर डालकर भुनें। तले पकौडों को डालकार थोडी देर पकायें। हरा धनिया डालकर परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com