दलिया उपमा

सामग्री
भूना हुआ दलिया = 1 कप
पानी = ¾ कप
तेल = 1 चम्मच
राई = 1 छोटा चम्मच
अदरक = 1 चम्मच बारीक कटा
प्याज = 1 कटा हुआ
गाजर = 1 कसी हुई
शिमला मिर्च = 1 कटी हुई
मटर के दाने = 1 चम्मच
आलू = 1 कटा
फूल गोभी = 1 टुकडा
नीम्बू का रस = ½
नमक = स्वादानुसार
हरा धनिया

विधि 
दलिया को आधा धंटे के लिए ¾ कप पानी में भिगो दें। तेल गरम करें। राई डालकर चटकने दें। अदरक व प्याज डालकर एक मिनट भुनें। आलू, गाजर, मटर, शिमला मिर्च, फूल गोभी व नमक डालकर धीमी आग पर ढककर आलू गलने तक पकाएं। दलिया से पानी निकाल कर पकी हुई सब्जियों के साथ मिला लें व 1 ½ कप पानी डालें। धीमी आग पर ढककर पानी सूखने तक पकायें। नीम्बू का रस मिलायें व हरा द्गनिया से सेजा कर परोसें।

Leave a Comment