सामग्री
ताजे मटर के दाने = 500 ग्राम
प्याज = 1 [बारिक कटा हुआ]
मक्खन = 1 बडा चम्मच
धनिया हरा = ¼ कप [कटा हुआ]
दूध = ¼ कप
क्रीम = ¼ कप
वेजीटेबल स्टाक = 6 कप
चीनी = 1 चुटकी
नीम्बू का रस = 1 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
काली मिर्च = ½ छोटा चम्मच
हरी मिर्च = 2
लाल मिर्च = 2
विधि
मक्खन को गरम करें व प्याज डालकर हलका गुलाबी करें। अब मटर, स्टाक, नमक, काली मिर्च, चीनी, व हरा धनिया डालकर छह – सात मिनट तक पकाएं।
आग से उतार कर ठंडा करें व मिक्सी में डाल कर पीस लें। दुबारा आग पर रखें व मन्दी आग पर पकाएं। अब दुध व क्रीम मिलाएं व एक उबाल देकर उतार लें।
नीम्बू का रस मिलाएं और लाल व हरी मिर्च डाल कर परोसें।
