vayanjan.com

सामग्री
कच्चा पेठा ½ किलो (बिना छिला हुआ व टुकडो मे कटा हुआ)
तिल का तेल 200 ग्राम 
लहसुन ½ बडे चम्मच
नमक 1½ चम्मच  
लाल मिर्च पाउडर 2 बडे चम्मच
हल्दी पाउडर 1 बडा चम्मच
जीरा पाउडर 1½ बडा चम्मच
धनिया पाउडर 1 बडा चम्मच
प्याज कसा हुअ 1 बडा चम्मच
हरा धनिया 1 बडा चम्मच (कटा हुआ)

विधि
पेठे के बीज हटा दें। एक चाकू की सहायता से छिलके में तीन चार छेद कर लें। एक कढाई में तेल गरम करें। हल्की आग पर थोडे थोडे कर के पेठे के टुकडे सुनहरा होने तक तल लें। अब एक बर्तन मे तेल लें व सभी मसाले भुन लें। अब मसाले में तले हुए पेठे के टुकडे व 2 कप पानी डाल दें। ढक कर हल्की आग पर पकायें जब तक पानी सूख ना जाये। हरे धनिये से सजाकर परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com