Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

पक्षी का घोसला

सामग्री

आलू उबले ½ किलो मटर उबली 1 कटोरी प्याज बारिक कटा 1 अदरक-लह्सुन पेस्ट ½ चम्मच हरी मिर्च कटी 4-5 मैदा 1 कटोरी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच हल्दी पाउडर ½ चम्मच गरम मसाला पाउडर 1/2 चम्मच नीम्बू का रस 1 चम्मच हरा धनिय बारीक भुजीया [सेव] नमक स्वादानुसार तेल तलने के लिए

विधि

आलू मसल लें। मटर को भी मसल कर इसमें नमक व मिर्च मिला लें।

 मैदा को पानी में घोल कर नमक व मिर्च मिला कर गाढा घोल बना लें।

तेल गरम कर इसमें प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च डाल कर भुनें।

लाल मिर्च, गरम मसाला व हल्दी डाल कर मिलाएं।

आलू व मटर का मिश्रण मिला कर अच्छी तरह गूंथ लें।

तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी टिकियां बनाकर पहले उन्हें मैदे के घोल मे डुबाएं फिर उन्हें सेव मे लपेट लें।

बीच में अगुंठे की सहायता से हल्का सा गढ्ढा बना लें।

तैयार टिकियों को गरम तेल में सुनहरी होने तक तलें।

सास या चटनी के साथ परोसें।