Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

पनीर कटलेट

सामग्री

पनीर 250 ग्राम हरी मिर्च बारीक कटी 2-3 हरा धनिया बारीक कटा 1 चम्मच सूखा पुदीना पाउडर 1/2 चम्मच सेधा नमक स्वादानुसार नीबू का रस ½ चम्मच तेल तलने के लिए

विधि

पनीर को मसल कर उसमें सारे मसाले मिला लें।

तैयार पनीर की छोटी –छोटी गोलियां बना कर हल्के से दबा दें।

गरम तेल में इन गोलियो को सुनहरा होने तक तल लें।

गरम-गरम कट लेटस का मजा चटनी के साथ लें।