Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

स्वीट पोटैटो फ्राइज

बच्चो के टिफीन के लिए

सामग्री

स्वीट पोटैटो (शकरकंद) 3-4 नमक 1 चम्मच पानी 2 कप कार्नफ्लार 40 ग्राम आटा 40 ग्राम तेल तलने के लिए मिक्स फ्रूट पाउडर 2 चम्मच

विधि

शकरकंद को धोकर छील लें।

लम्बे टुकडों मेंं काटें।

बाउल में पानी में नमक मिलाएं।

टुकडों को 2-3 मिनट तक तैयार पानी में भिगो दें। निकालें।

कार्न फ्लोर मिलाएं।

आटा डाल कर मिलाएं।

तेल गरम करेंं।

गरम तेल में तैयार टुकडों को डाल कर सुनहरा होने तक कर निकालें।

मिक्स फ्रूट पाउडर मिलाएं।

गरम परोसें।