Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

आलू के गुलाब जामुन

नरम, रसीले

सामग्री

आलू (उबले हुए) 5 अरारोट 50 ग्राम खोया 100 ग्राम देसी घी 100 ग्राम (तलने के लिए) चीनी 2 कप छोटी इलाइची पाउडर 1 छोटा चम्मच केसर 4–5 धागे किशमिश 2 बड़े चम्मच

विधि

बर्तन में चीनी + 1 कप पानी डालिए। मीडियम गैस पर एक तार की चाशनी तैयार कीजिए। इसमें इलाइची पाउडर और केसर डालकर गैस बंद कर दीजिए।

उबले हुए आलुओं को छीलकर अच्छी तरह मसल लीजिए गुठली नहीं रहना चाहिए। इसमें अरारोट + खोया मिलाएँ। मिश्रण को नरम और चिकना आटा बनने तक गूंध लीजिए।

3. जामुन बनाएं और तलें इस मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बनाइए। हर लोई के बीच में किशमिश के 2 दाने भरिए और गोल आकार दीजिए। कड़ाही में घी गरम करके मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए।

तले हुए गुलाब जामुन को 30 मिनट के लिए चाशनी में डुबोकर रखिए। 30 मिनट बाद गुनगुने-गरम गुलाब जामुन सर्व कीजिए। तैयार हैं नरम, रसीले और स्वाद से भरपूर आलू के गुलाब जामुन!

एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे