Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

पनीर मक्खाना करी

सामग्री

मक्खाना – 2 कप पनीर – 250 ग्राम प्याज – 3-4 टमाटर – 3-4 अदरक – 1 इंच का टुकडा लहसुन – 4-5 कली मलाई या क्रीम – ½ कप दूध – 2 कप लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच हल्दी पाउडर – ¼ चम्मच पोदिना पाउडर – ½ चम्मच काजू – 1 कप खसखस – 1 बडा चम्मच गरम मसाला – 1 चम्मच घी – 4 चम्मच हरा धनिया

विधि

घी गरम कर कर उसमें मखाने तल लें।

खसखस को ¼ कप पानी में भिगो दें।

पनीर,काजू,प्याज,टमाटर ,अदरक व लहसुन को काट लें।

 एक घंटे के बाद खसखस को बारिक पीस लें। हरा धनिया भी काट लें।

घी गरम करें व उसमें प्याज,अदरक ,लहसुन व टमाटर डाल कर घी छोडने तक भुनें।

खसखस पेस्ट डाल कर भुने।

आग से उतार कर इसमें पनीर,मखाने,नमक,मिर्च,हल्दी,पोदीना व क्रीम मिला कर आधा घंटा ठंडा होने के लिए रख दें।

आधे घंटे बाद दूध मिला कर गरम होने के लिए आग पर रखें। उबाल आने पर 3 कप पानी डाल कर मखाने गलने तक पकाएं।

 गरम मसाला व काजू डाल कर 1 मिनट पकाएं।

हरे धनिये से सजा कर रोटी या नान के साथ परोसें।