Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

गोभी मलाई करी

सामग्री

फूल गोभी – 250 ग्राम प्याज पेस्ट – 50 ग्राम अदरक पेस्ट – 25 ग्राम हल्दी – 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच नारियल पेस्ट – 50 ग्राम नारियल दूध – 100 ग्राम नमक – स्वादानुसार चीनी – ¼ चम्मच गरम मसाला – ½ चम्मच सरसों तेल गरम मसाला – साबुत

विधि

तेल गरम कर के उस में साबत गरम मसाला डालें।

प्याज व अदरक पेस्ट डाल कर भुनें।

मिर्च व हल्दी डाल कर पकायें। नारियल का पेस्ट मिलाएं और गोभी के टुकडे व नमक डाल कर ढककर आधा पकने तक पकाएं।

नारियल का दूध मिलाएं। धीरे धीरे मिलाएं। ऊपर से चीनी डाल दें।

ग्रेवी गाढी होने व गोभी के पकने तक बिना ढके पकाएं।

गरम मसाला पाउडर डाल कर गरम गरम परोसें।