Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

मलाई पनीर

मलाई पनीर रेसिपी" alt="" itemprop="image" />

सामग्री

पनीर 250 ग्राम प्याज 3 अदरक 2 टीस्पून कटी हुई नमक स्वादानुसार हल्दी 1 चुटकी काली मिर्च 1 टीस्पून पिसी हुई कसूरी मेथी 2 टीस्पून मलाई 3 टी-कप थोड़ा सा हरा धनिया हरी शिमला मिर्च 1 लाल शिमला मिर्च 1 तेल 2 टीस्पून

विधि

पनीर को बराबर टुकड़ों में काट लें।

प्याज, अदरक और हरा धनिया भी काट लें।

दोनों शिमला मिर्च भी पनीर की तरह काट लें।

तेल गरम करके प्याज को तब तक भुने, जब तक कि वो हल्के सुनहरे रंग का न हो जाये।

कटी हुयी अदरक, कसूरी मेथी, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाइये।

शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर पकने दीजिये।

हल्दी और पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

ऊपर से क्रीम डालकर अच्छी तरह चलाइए।

हरी धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें।