Join us on WhatsApp | Instagram | Facebook

दक्षिण भारतिय लौकी की सब्जी

सामग्री

ताज़ी लौकी 1 छोटी प्याज़ कटा हुआ 1 टमाटर कटे हुए 1-2 ताजा कद्दूकस कटा हुआ नारियल 2 चम्मच भुनी मूंगफली 3 चम्मच लहसुन कली 5-6 हरी मिर्च 2-3 हल्दी पाउडर ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर ¼ चम्मच जीरा ½ चम्मच तेल 2 चम्मच नमक स्वादानुसार हरी धनिया 1 चम्मच (बारीक कटी हुई)

विधि

लौकी को छीलकर छोटे-छोटे टुकडो में काट ले।

कुकर में लौकी, टमाटर, नमक, हरी मिर्च और हल्दी डालकर बिना पानी के एक सीटी आने तक पका ले।

तेल गरम करे और उसमे प्याज़ और लहसुन को पका ले।

ठंडा होने के बाद प्याज़ लहसुन, कोकोनट, और मूंगफली को मिलाकर पेस्ट बना ले।

तेल गरम करे, उसमे जीरा डाले और पिसा हुआ पेस्ट डालकर २ मिनट के लिए पकाए और उबली हुई लौकी, नमक और लालमिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट और पकाए, गैस बंद कर दे।

हरी धनिया से सजा कर रोटी के साथ परोसे।