सामग्री
वॉफल के लिए
मैदा (या गेहूं का आटा) – 1 कप चीनी – 1 बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच दूध – ½ कप पिघला हुआ मक्खन – 2 बड़े चम्मच वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच नमक – एक चुटकीटॉपिंग के लिए
गाढ़ी रबड़ी – 1 कप छोटी कुरकुरी जलेबियाँ – 8–10 कटे हुए पिस्ता – 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम – 2 बड़े चम्मच केसर – थोड़ा सा सूखी गुलाब की पंखुड़ियाँ चाँदी का वर्क (वैकल्पिक)विधि
वॉफल की सभी सामग्री मिलाकर स्मूद बैटर तैयार करें।
पहले से गरम वॉफल मेकर में सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाऐं
तैयार वॉफल को प्लेट में रखें।
ऊपर से ठंडी गाढ़ी रबड़ी अच्छी तरह फैलाएँ।
रबड़ी के ऊपर कुरकुरी छोटी जलेबियाँ सजाएँ।
पिस्ता, बादाम, केसर, गुलाब की पंखुड़ियाँ और चाँदी का वर्क लगाकर सजाएँ।
गर्म वॉफल और ठंडी रबड़ी के साथ तुरंत परोसें।