सामग्री
लीची (छिली हुई) – 1 बाउल मिश्री या चीनी – 1/2 बाउलविधि
लीची को पानी से अच्छी तरह धो लें। फिर उसका छिलका उतारकर बीज निकाल दें और गूदे को एक कटोरे में रख लें। सारी लीची तैयार होने के बाद उसे दो हिस्सों में बांट लें।
गैस पर एक पैन रखें। उसमें लगभग 3/4 बाउल लीची डालें। मिश्री को तोड़कर पैन में डाल दें। मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते रहें। 5 से 7 मिनट बाद बची हुई 1/4 बाउल लीची को मिक्सर में हल्का क्रश करें और पैन में मिला दें। अब इसे लगातार चलाते रहें। जब एक तार की चाशनी बनने लगे, तब गैस बंद कर दें।
लीची का ज्यादातर रस सूख चुका होता है और ठंडा होने पर लीची क्रश गाढ़ा हो जाता है। अब आपका लीची क्रश तैयार है। इसे आप डेजर्ट, खीर, मिल्कशेक, जूस या किसी भी रेसिपी में इस्तेमाल कर सकते हैं।