सामग्री :
अच्छे बादाम की गिरी = 150 ग्राम
दूध = 1 लिटर
छोटी इलायची के दाने कुटे हुए (सुगंध के लिए) = 5-6
चीनी = एक किलो
विधि :
बादाम को भिगो कर पीस लें। दूध को उबालें और बादाम व कुटी हुई इलायची इसमें मिला दें।जब उबलने लगे तब चीनी डाल दें और तब तक चलाते रहें जब तक कि उसमें फेन उठना बन्द न हो जाये। ठंडा होने पर बोतल में भरकर रख लें।
