रंगीन शेक

सामग्री:
आइस्क्रीम – 4 छोटी कटोरी
दूध – 4 प्याले
पाइनापल ज्यूस – 1/2 प्याला
चीनी – 1 प्याला
एक छोटा पैकेट रंग-बिरंगी चॉकलेट बॉल्स
क्रीम – 1/2 प्याला
वेनिला सत – 1/2 छोटा चम्मच
हरा व लाल रंग 1-1 बूँद
कुटी बर्फ आवश्यकतानुसार

विधि:
दूध, चीनी व वेनिला को मिक्सी में पीसकर उसमें क्रीम व ज्यूस मिला दें। कुल मिश्रण के 3 भाग करें। एक भाग में हरा रंग, दूसरे में लाल तथा तीसरा यों ही छोड़ दें। 6 गिलासों में इस मिश्रण को भरें। ऊपर से कुटी हुई बर्फ थोड़ी-थोड़ी डालें। 3-4 रंगीन बॉल प्रत्येक गिलास में डालें। ऊपर से आइस्क्रीम डालें और चम्मच से थोड़ा-सा मिलाकर पेश करें|

Leave a Comment