सामग्री
ब्रेड स्लाइस = 4 बडी
घी = 250 ग्राम
चीनी = 300 ग्राम
इलायची छोटी = 2 [पिसी हुई]
मलाई = ½ कप
बादाम = 8-10 [बारीक कटा]
विधि
ब्रेड स्लाइस की किनारियां काटें। मध्य भाग से स्लाइस के दो टुकडे तिरछे आकर में करें। तेज आग पर घी गरम करें, ओर आग को हल्का कर के टोस्ट को सुनहरा होने तक तलें।
चीनी की एक तार की चाशनी बनायें। टोस्ट को उबलती चाशनी में डुबोकर चिमटे से बाहर निकालें ओर प्लेट में रखें। अब टापिंग के लिए चम्मच से प्रत्येक टोस्ट के उपर मलाई डालें। कटे हुए बादाम से सजा कर व पिसी इलायची डालकर परोसें।
