पनीर रोल्स

सामग्री
ब्रेड स्लाइस = 5
पनीर = 50 ग्राम
शिमला मिर्च [कटी हुई] = 1
प्याज [बारीक कटा हुआ] = 1
टमाटर सास = 2 चम्मच
मक्खन = 2 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
एल्यूमिनियम फायल

विधि
ब्रेड स्लाइसों का किनारा काटें ओर बेलन से बेल कर थोडा चपटा कर लें। पनीर में शिमला मिर्च, प्याज, नमक व सास मिलाकर पेस्ट बनायें। ब्रेड के एक किनारे
पर इस पेस्ट की एक परत लगायें। अब ब्रेड के रोल बनायें। इन रोल्स को अलग  अलग फायल में लपेट कर 15 -20  मिनट के लिये रखें। अब इन्हें फायल से निकाल कर इनके 2-3 टुकडे काट लें। इनके बाहर मक्खन लगायें। 5 मिनट के लिए नान – स्टिक पेन में सुनहरा तलें।
पनीर रोल्स को सास व हरी चटनी के साथ परोसें।

Leave a Comment