vayanjan.com

सामग्री

आटा = 250 ग्राम
घी = 150 ग्राम
गुड = 150 ग्राम [बारीक किया हुआ]
इलायची पाउडर = ½ चम्मच
बादाम = 8 – 10 [कटे हुए]

विधि

एक कडाही में घी को गरम करें व उसमें आटा डाल कर थोडा लाल होने तक भुनें। अब आग से उतार कर इसमें गुड व इलायची डालकर अच्छी तरह से मिलायें। थाली में घी लगाकर आटे व गुड के इस मिश्रण को एक समान रुप से फैलायें। बादाम से सजाकर ठंडा करें ओर उसको मनचाहे आकार में काट कर परोसें।

We are currently in the process of restructuring our site, for any comments, suggestions or feedback please contact us at info@vayanjan.com