सामग्री
आलू -1 किलो ग्राम
कच्चा नारियल -1 [कसा हुआ]
हरी मिर्च - 4 – 5
हरा धनिया - 1 गुच्छी [बारिक कटा हुआ]
अदरक - 1 इंच का टुकडा
लाल मिर्च पाउडर = 2 बडे चम्मच
गरम मसाला = 2 बडे चम्मच
अमचूर = 2 बडे चम्मच
नमक = स्वादानुसार
काजू = 50 ग्राम
किशमिश = 50 ग्राम
ब्रेड का चूरा = 200 ग्राम
तेल = तलने के लिए
भरावन के लिए
कसे हुए नारियल में नमक , मिर्च , व गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलायें ।
विधि -
आलू को उबाल लें । हरी मिर्च व अदरक का पेस्ट बना लें । काजू के छोटे – छोटे टुकडे कर लें । किशमिश को पानी मे भिगो कर रखें । एक कटोरी मे मैदे का घोल बना लें । आलू छिल कर मैश करें । मैश किए हुए आलूओं मे सभी सामग्री मिलाकर छोटे – छोटे कोफ्ते बना लें । प्रत्येक कोफ्ते के बीच में थोडा –सा नारियल का मिश्रण भरें ।अब इन कोफ्तों को पहले मैदे के घोल में डुबोयें , फिर उन पर ब्रेड का चूरा लपेटें ओर गरम तेल में करारे होने तक तल लें । टॅमाटर सास के साथ परोसें ।