टमाटर का पेडा

सामग्री
टमाटर - 1 किलो
चीनी - ½ किलो
खोया - ¼ किलो
इलायची पाउडर - 2 छोटे चम्मच
काजू के टुकडे - 10 – 12

विधि
टमाटरों को अच्छी तरह से धोकर काट लें। एक कप पानी में उबाल लें। अब मसल कर उनका रस निकालें व छान लें। एक बर्तन में टमाटर का रस व चीनी मिलाकर पकायें। रस गाढा होने पर उसमें खोया मिला दें। मिश्रण को लगातार चलाती रहें। मिश्रण जब बर्तन के किनारे छोडने लगे तब उसमे इलायची पाउडर मिलायें। अब हाथ पर घी लगा कर छोटे – छोटे पेडे बनायें। उपर से एक – एक काजू का टुकडा लगा दें ओर परोसें।

Leave a Comment