अखरोट रेजिन कुकी

सामग्री

अखरोट [दरदरा पीस लें] - 1/4 कप
किशमिश - 1/2कप
वनिला ऐसेंस - 1 छोटा चम्मच
नारियल पाउडर - 1/4 कप
मैदा - 1 कप
बेकिंग पाउडर - 1 छोटा  चम्मच
मक्खन [नरम] - 1/2 कप
चीनी [पिसी] - 1/2 कप
दूध - 1/2 कप

विधी

  1. मक्खन व चीनी अच्छी तरह से फेंट कर हल्का कर लें. ऍसॆसॅ मिला लें।
  2. मैदा और बेकिंग पाउडर छान लें।
  3. नारियल पाउडर, अखरोट और किशमिश मैदे में मिला दें।
  4. यह मैदा मक्खन चीनी मे मिला दें. हल्के से चम्मच से मिलाऍ।
  5. दुध मिलाकर गाढा सा परंतु नरम घोल तैयार कर लें। बेकिंग ट्रे की उल्टी तरफ ऍल्यूमिनियम फायल लगाकर मक्खन से चिकना कर लें।
  6. एक – एक चम्मच भरकर ट्रे पर 1-1 इंच की दूरी पर डालें।
  7. 160 डीग्री सेंटीग्रेड पर गरम किए हुए अवन मे 15 मिनट के लिए सुनहरा बेक करें। अवन से निकाल कर ठन्डा होने दें। किसी हवा बन्द डिब्बे में डाल कर रखें।

Leave a Comment